Tuesday, August 18, 2026
22.1 C
Bhopal

शादी में हवाई फायर, डांसर पर नोट उड़ाए

रतलाम जिले के पिपलौदा क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग और डांस पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में इंदौर करणी सेना परिवार के जिलाध्यक्ष ऋषिराज सिंह पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग करते दिख रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 125 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।

वीडियो रतलाम जिले के एक गांव का बताया जा रहा है, जो एक महीने पहले हुई शादी का है। समारोह में एक लड़की डांस कर रही थी, इस दौरान कुछ लोग उस पर नोट उड़ाते दिखे, वहीं ऋषिराज सिंह ने पिस्टल से फायरिंग की।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद एसपी अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एएसपी राकेश खाखा, जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय और पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि यह वीडियो करीब एक माह पुराना है। आरोपी ऋषिराज सिंह, पिता घनश्यामसिंह, निवासी नांदलेटा (हाल मुकाम इंदौर) के खिलाफ पहले से इंदौर में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वीडियो में पूर्व विधायक का भतीजा भी शामिल

जानकारी के अनुसार, वीडियो में नागदा के पूर्व विधायक का भतीजा भी नजर आ रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img