Monday, September 28, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल साइबर टीम ने पकड़े पांच आरोपी:12 बैंक अकाउंट का बेंगलुरु-दिल्ली में हुआ ठगी के लिए इस्तेमाल

भोपाल साइबर क्राइम विंग ने देशभर में ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़ किया है। केंद्र सरकार के जेएमआईएस पोर्टल के माध्यम से की गई इस कार्रवाई में भोपाल से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी डिलीवरी बॉय, सफाई कर्मी और छात्र हैं। जिन्होंने लालच में आकर अपने बैंक खाते ठगों को बेच दिए थे। इन खातों का इस्तेमाल बेंगलुरु और दिल्ली में साइबर ठगी के लिए किया गया।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

दिल्ली और बेंगलुरु पुलिस ने जब ठगी के मामलों की जांच शुरू की तो उन्हें कुछ संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिली। यह डेटा जेएमआईएस पोर्टल पर अपडेट किया गया, जहां से भोपाल साइबर क्राइम विंग को इन खातों की जानकारी मिली। जब जांच की गई तो सामने आया कि ये खाते भोपाल से किराए पर दिए गए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 12 बैंक खाता बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टेलीग्राम बना ठगों का अड्डा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी टेलीग्राम ऐप के जरिए ठगों के संपर्क में आए थे। एक आरोपी तो बिहार तक जाकर साइबर ठगों से मिलता था और उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराता था। अब पुलिस उसकी मदद से ठगों की लोकेशन ट्रेस कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका

  • करण वाल्मीकि: सफाई कर्मी, जिसने 10–10 हजार रुपए के लालच में तीन खाते बेचे।
  • अरुण बोर्डे: डिलीवरी बॉय, जिसने चार बैंक खाते ठगों को सौंपे।
  • तरुण राय: करण और अरुण का सहयोगी, जिसने इस काम में उनकी मदद की।
  • सैयद अरशद: ग्रेजुएशन कर रहा छात्र, जो बिहार जाकर ठगों से मिलता और किराए के खाते बेचता था।
  • आरिश खान: 10वीं पास आरोपी, जो म्यूल अकाउंट खोलकर ठगों को बेचता था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img