Wednesday, May 20, 2026
41.1 C
Bhopal

भोपाल में ई-स्कूटर में आग लगने का मामला

राजधानी भोपाल में 18 दिन पहले बैटरी चार्जिंग के दौरान एक ई-स्कूटर में आग लग गई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आधे घंटे तक पुलिस कॉन्स्टेबल का परिवार कमरे में फंसा रहा था। वहीं, आग-धुएं से घर की खूबसूरती ही बिगड़ गई थी। जिसे संवारने में कॉन्स्टेबल को 40 हजार रुपए खर्च करने पड़े। गाड़ी मालिक का कहना है कि रंगाई-पुताई में हजारों रुपए खर्च तो हुए ही, अब तक गाड़ी भी नहीं मिली है। बिटिया रोज पूछती है कि पापा मेरा स्कूटर कब आएगा? मैं इसका जवाब नहीं दे पाता हूं।इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने का यह मध्यप्रदेश का पहला मामला था। क्राइम ब्रांच भोपाल में पदस्थ कॉन्स्टेबल राहुल गुरु नयापुरा न्यू जेल रोड पर रहते हैं। उन्होंने दो महीने पहले 12वीं क्लास में पढ़ने वाली बेटी श्रुति गुरु नंदा को काया कंपनी की 89 हजार रुपए में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद कर दिया था। घर की पार्किंग में गाड़ी चार्ज पर लगी थी। तभी तेज धमाका हुआ और 20 मिनट में पूरा स्कूटर जलकर राख हो गया था।रंगाई-पुताई करवाईगाड़ी मालिक गुरु ने बताया, आग लगने के बाद घर की दीवारें काली हो गई थी। इसलिए रंगाई-पुताई और पुट्‌टी करवाई गई। जिसमें 40 हजार रुपए खर्च हो गए। बैटरी की वजह से ही आग लगी थी। कंपनी वालों से बात की तो उन्होंने सेटलमेंट का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। बेटी श्रुति रोज गाड़ी के बारे में पूछती है। कंपनी से बोला है कि जल्दी सेटलमेंट करें।

Hot this week

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

Topics

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img