Sunday, November 15, 2026
24.1 C
Bhopal

ब्याज मुक्त बोहरा समाज:चार माह में 85 लोगों ने सेविंग अकाउंट बंद कर करंट अकाउंट खुलवाए

एक और जहां व्यक्ति कमाई का कोई भी जरिया नहीं छोड़ता वहीं बोहरा समाज के लोग हर माह 30 लाख का ब्याज छोड़ रहे हैं। बोहरा समाज के लोगों के इंदौर की अलग-अलग बैंकों में 14 हजार से ज्यादा अकाउंट हैं। इनमें 70% करंट और बाकी सेविंग अकाउंट हैं। समाज के लोग वैसे तो इसलिए करंट अकाउंट खुलवाते हैं, ताकि ब्याज क्रेडिट हो ही नहीं।लेकिन जो लोग सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं या खुलवा रहे हैं उनकी पहली शर्त यही होती है कि उन्हें ब्याज ना दिया जाए। एंट्री तक नहीं हो। बैंक अधिकारियों की मानें तो सभी खातों से हर साल 30 लाख रुपए से ज्यादा की राशि की रिवर्स एंट्री होती है, क्योंकि समाज के लोग ब्याज नहीं लेते हैं। यहीं नहीं, बीते चार महीनों में 85 से ज्यादा सेविंग अकाउंट बंद कर उनकी जगह नए करंट अकाउंट खुलवाए गए।सरकारी बैंक से रिटायर्ड बैंक अधिकारी सतीश जैन कहते हैं कि बोहरा समाज के लोग खाते खुलवाते समय ही एक लेटर देते हैं, जिसमें वे कहते हैं कि उनके खातों में ब्याज नहीं दिया जाए। इसी के बाद वे सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं। वहीं, बोहरा समाज के एक वरिष्ठ व्यक्ति के अनुसार इस्लाम में ब्याज के लेन-देन की सख्त मनाही है। बोहरा समाज के धर्मगुरु का भी यही फरमान है। समाज के लोग 100 फीसदी इसका पालन करते हैं। समाज से जो भी सुविधाएं आदि लोगों को मिलती हैं, वह तभी मिलती हैं जब खातों में ब्याज नहीं आ रहा हो।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img