Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

15 शादी करने वाली भोपाल की लुटेरी दुल्हन अरेस्ट

क्राइम ब्रांच भोपाल ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। वह दो साल से फरार थी। पुलिस का दावा है कि कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान उसने 15 शादी की। जांच में सामने आया कि वह सुहागरात पर पति से घर के जेवर गिफ्ट में मांगकर अपने पास रख लेती थी, फिर तरह-तरह के बहाने बना भाग जाती थी। वो कभी मां की बीमारी तो कभी भाभी के ऑपरेशन की बात कहकर निकल जाती थी। वो खुद को कुंवारी बताती थी, जबकि असलियत में वह चार बच्चों की मां है। उसकी गैंग के 8 आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।एडिशनल DCP शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कालापीपल (शाजापुर) के कांता प्रसाद नाथ ने मई 2020 में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उसे शादी के लिए लड़की की तलाश थी। भोपाल के रहने वाले हिंदू सिंह ने उससे संपर्क किया। उसने दिनेश पाण्डेय से मिलाया। दिनेश ने बताया कि उसकी रिश्ते की बहन कुंवारी है। दोनों ने भोपाल के आनंद नगर चौराहे पर एक लड़की से मिलाया। जिसने अपना नाम पूजा उर्फ रिया बताया।कांता के मुताबिक दिनेश ने शादी कराने के लिए 85 हजार रुपए मांगे। उसके पिता ने रकम दे दी। सीहोर के मंदिर में शादी हुई। आठ दिन ही हुए थे कि दिनेश का फोन आया। वह बोला- पत्नी का ऑपरेशन होना है, इसलिए पूजा को घर भेज दो। परेशानी समझकर उसने पूजा को मायके भेज दिया। इसके बाद वह नहीं लौटी। दिनेश को फोन किया, तो उसने कहा कि वह अब नहीं आएगी। कुछ दिन बाद गांव के ही मुकेश मेवाड़ा से पता चला कि पूजा ने दूसरी शादी कर ली है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img