Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

भोपाल में ठेला लेकर निकले शिवराज:आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए जमा कर रहे खिलौने

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए जन-सहयोग से खिलौने जुटाने का अभियान शुरू किया है। वे जनता के बीच हाथ ठेला लेकर बच्चों के लिए खिलौने जुटा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री राजधानी के अशोका गार्डन इलाके के स्वामी विवेकानंद चौराहा पहुंचे। शिवराज सिंह विवेकानंद चौराहे से परिहार चौराहा और महावीर मार्ग होते हुए मनसा देवी मंदिर तक पहुंचेंगे।अभियान को ‘एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी’ नाम दिया गया है। इस अभियान में लोग भी अपने घर की बालकनी व छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री को खिलौने देकर अपना सहयोग दे रहे हैं। इस बारे में चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने और जरूरी चीजें जन-सहयोग से जुटा रहे हैं। सीएम के साथ भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंदापुरा विधायक कृष्णा गौर भी शामिल हैं।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img