Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल की लिफ्ट वाली ‘लुटेरन’ की इनसाइड स्टोरी:खुद को बताती थी कॉलगर्ल, बॉयफ्रेंड के साथ करती वसूली; मोबाइल चैट से खुलासा

भोपाल में लिफ्ट लेकर लोगों को फंसाने वाली 21 साल की अंजलि के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह राजधानी के कई इलाकों में बीते 3 साल से अपने बॉयफ्रेंड और गैंग के साथ मिलकर ब्लैकमेलिंग और लूट का खेल खेल रही थी। उसके टारगेट पर शहर के 125 और लोग थे। ये बात पुलिस को लड़की के मोबाइल से मिली चैट से पता चली। इस मामले में रातीबड़ पुलिस लड़की समेत 6 लोगों को पकड़ चुकी है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। लड़की ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर लूट और ब्लैकमेलिंग का रास्ता चुना।कॉलगर्ल की वेबसाइट से निकालती थी नंबरपूछताछ में अंजलि ने बताया कि वह बीते तीन साल से लोगों को इसी तरह से शिकार बना रही है। वह कॉलगर्ल की वेबसाइट्स से भोपाल के लोगों के नंबर निकालती, और खुद को कॉलगर्ल बताकर उनसे चैट करती। सामने वाला कितना मालदार है, इसका पता लगाने के लिए वह अपना चार्ज बताती। एक मीटिंग के लिए 4 हजार रुपए और पूरी रात के लिए 12 हजार रुपए का चार्ज बताती। पैसे एडवांस में ही लिए जाने की शर्त रखती। सौदा तय होने के बाद अंजलि उसे कोलार या रातीबड़ की लोकेशन पर रात 11 बजे के बाद बुलाती।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img