Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल के व्यक्ति को पीलूखेड़ी में ट्रक ने कुचला, मौत

भोपाल के एक व्यक्ति की राजगढ़ जिले के पीलूखेड़ी में में शनिवार सुबह 9:30 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। वह भोपाल ग्लू केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। सुबह भोपाल स्थित घर से फैक्ट्री के लिए रवाना हुए थे। बस से फैक्ट्री के पास उतरने के बाद सड़क पार कर रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक का नाम वासिद खान (58) निवासी जिंसी, जहांगीराबाद है। छोटे भाई अरबाज खान ने बताया कि वासिद पांच बेटियों के पिता थे। तीन की शादी कर चुके थे, जबकि दो अभी पढ़ाई कर रही हैं। सूचना मिलते ही परिजन पीलूखेड़ी रवाना हुए। वहां से शव भोपाल लाया जा चुका है। हमीदिया अस्पताल में शव का पीएम कराया जा रहा है।

ड्राइवर ट्रक छोड़कर भागा

आरोपी चालक हादसे के बाद में ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने वासिद को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img