Sunday, October 11, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ओम नगर में कुछ बदमाशों ने बच्चों से भरी स्कूल वैन को बीच सड़क पर रोक लिया और तलवार व चाकू से चालक अयाज खान पर जानलेवा हमला कर दिया।

​बच्चों की चीख-पुकार से दहला इलाका

हमले के वक्त वैन में कई स्कूली बच्चे सवार थे। बदमाशों को धारदार हथियारों के साथ देख मासूम बच्चे बुरी तरह डर गए और वैन के अंदर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

​तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अयाज खान (बैरागढ़ चीचली निवासी) और आरोपियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img