Sunday, October 11, 2026
23.1 C
Bhopal

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के साथ ‘डायन’ (टोनही) बताकर अमानवीय व्यवहार और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। शनिवार को पीड़ित महिला अपने पति के साथ न्याय की गुहार लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची।

​मंदिर ले जाकर तांत्रिक क्रिया का दबाव

पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई लंबे समय से उसकी पत्नी को ‘डायन’ कहकर पूरे गांव के सामने अपमानित कर रहे हैं। हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने महिला को जबरन गाय का मांस खिलाने और तांत्रिक क्रियाएं करने का दबाव बनाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर किसी मंदिर ले गए और उसे ‘डायन’ साबित करने की कोशिश की। आरोपियों की लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों से पूरा परिवार दहशत में है।

​एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने इसे संज्ञान में लिया है। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को फोन पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने और दोषियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

ईंटखेड़ी थाने में हुआ हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम, आईजी और एसपी ने किया नवीन भवन का निरीक्षण

भोपाल: थाना ईंटखेड़ी में रविवार को पुलिसकर्मियों के शारीरिक और...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 3 मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का मशरूका जब्त

​भोपाल: थाना मिसरोद पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी...

इंदौर: कनाडा नौकरी करने भागा पति, ससुराल वालों ने महिला और दो बेटियों को घर से निकाला

​इंदौर। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति...

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...

Topics

फादर एग्नेल स्कूल में चौथी के छात्र से मारपीट, प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

​भोपाल। गांधी नगर स्थित फादर एग्नेल स्कूल में चौथी कक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img