Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

गुनगा इलाके में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि गुनगा निवासी अंकिता पाल पुत्री हेम सिंह पाल (17) 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रात करीब पौने दो बजे उसने अपने घर के बाथरूम में दुपट्टे का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। सुबह मां ने उसके शव को फंदे पर लटका देखा।

आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।परिजनों से पूछताछ के बाद कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img