Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

आप और आप जैसे सभी बच्चे अब मेरे बच्चे हैं-शिवराज

कोरोना की दूसरी लहर में मां-पिता खो चुकी सीबीएसई 10वीं की टॉपर वनिशा और उसके भाई विवान से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को मुलाकात की है। दरअसल, वनिशा के पिता ने LIC से होम लोन लिया था। उनके निधन के बाद लोन की किस्त जमा नहीं हो रही थी। वहीं, एलआईसी से करीब 29 लाख की वसूली का नोटिस भेजा गया। यह जानकारी लगते ही सीएम शिवराज ने वनिशा को भरोसा दिलाया कि वह चिंता नहीं करे। मन लगाकर पढ़ाई करे। आप और आप जैसे सभी बच्चे अब मेरे बच्चे हैं।दरअसल, मीडिया में खबर आने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में संज्ञान लिया। संबंधित अधिकारियों को मामले को देखने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित आवास पर वनिशा के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान वनिशा ने सीएम शिवराज को परेशानी साझा की। सीबीएसई 10वीं भोपाल टॉपर रही है। इसे लेकर सीएम ने उनकी समस्या का निराकरण कराने भरोसा दिलाया।

Hot this week

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img