Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

CM योगी के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी करने वाला फर्जी पत्रकार पुलिस की गिरफ्त में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। कैंट पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें लिखी है। आरोपी पर पुलिस गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी में है।आरोपी यूट्यूब चैनल चला कर खुद को फर्जी तौर पर पत्रकार बताता था। ताजा मामला मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने का है। सोशल मीडिया पर युवक ने कई आपत्तिजनक बातें लिखी है। इसकी जानकारी होने पर एक अधिवक्ता ने कैंट पुलिस से शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।देर रात करीब 11 बजे पैडलेगंज के पास से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस पोस्ट को डिलीट करा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img