Sunday, October 4, 2026
22.1 C
Bhopal

रायसेन में तांबा तार चोरी का खुलासा:सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भोपाल के तीन आरोपियों को पकड़ा

रायसेन पुलिस ने रविवार को ट्रांसफार्मर से तांबा तार चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपए की कीमत का 50 किलो तांबा तार बरामद किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है। तीनों भोपाल के रहने वाले हैं।

घटना 23 नवंबर 2024 की है, जब हेडवे लाइफ साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम बारला के किशोर देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 200 KVA के ट्रांसफार्मर से करीब 4.5 लाख रुपए कीमत का तांबा तार चोरी हो गया है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय के निर्देशन में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा और थाना प्रभारी संदीप चौरसिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने पहले भोपाल के आरिफ नगर निवासी शफीक शाह (32) और चांद अली (38) को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी सलीम उर्फ रईस को इंद्रा नगर टीला जमालपुर भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, उप-निरीक्षक पर्वत सिंह तेकाम, सहायक उप-निरीक्षक सतीश जालवान और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने इन आरोपियों पर पहले ही इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img