Sunday, November 22, 2026
19.1 C
Bhopal

क्रेडिट कार्ड के केषबैक पाइण्ट रीडिम करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

क्रेडिट कार्ड के केषबैक पाइण्ट रीडिम करने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह के 03 आरोपीगणो को सायबर क्राइम जिला भोपाल द्वारा किया गया गिरफ्तार।

आरोपी क्रेडिट कार्ड के केषबैक पाइण्ट रीडिम करने के लिये मेसेज भेजते थे।
मेसेज में दी गई लिंक पर क्लिक करने पर बैंक जैसा पेज ओपन हेतु है।

लिंक पर क्लिक कर ने पर ओपन हुये पेज में जानकारी भरने पर धोखाधडी करते थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार, अति. पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चैहान के मार्गदर्षन एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर श्री अक्षय चौधरी के नेतृत्व में सायबर क्राईम ब्रान्च जिला भोपाल की टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड के केशबैक पाइण्ट रीडिम करने के नाम पर फरियादी के साथ 1,35,000/-रूपये की धोखाधडी करने वाले 03 आरोपीगणों को जयपुर राजस्थान सेे किया गिरफ्तार।

घटनाक्रम- दिनांक 28 अक्टूबर 2022 को फरियादी राकेश कुमार (परिवर्तित नाम) निवासी भोपाल के द्वारा सायबर क्राइम ब्रान्च जिला भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि दिनांक 27.10.2022 को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के केशबैंक पाइण्ट रीडिम करने का मेसेज आया, केषबैंक पाइण्ट रीडिम करने के लिये मेसेज में लिंक दी गई थी। लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज खुला जिस पर बैंक का मोनो लगा हुआ था तो फरियादी के द्वारा उस पेज में क्रेडिट कार्ड नंबर एवं सीवीवी नंबर एण्टर करने पर फरियादी के क्रेडिट कार्ड 95000, 40000 कुल 1,35,000/-रूपये धोखाधडी पूर्वक कट गये। शिकायत आवेदन में आये तथ्यों एवं प्राप्त तकनीकि जानकारी के आधार पर बैंक खाता एवं धोखाधडी में उपयोग किये गये मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ताओं के विरूद्व अपराध क्रमांक 151/2022 धारा 419,420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

तरीका वारदात-. आरोपीगण लोगो को क्रेडिट कार्ड के केषबैक पाइण्ट रीडिम करने लिये मेसेज भेजते है। मेसेज में क्रेडिट कार्ड पाइण्ट रीडिम करनेे के लिंक भेजते है लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज ओपन होता है जिसमें बैंक को मोनो प्रदर्षित होता है। पेज में क्रेडिट का नंबर एवं सीवीवी भरने पर आरोपीगणों क्रेडिट कार्ड से पैसा अपने खाते में ट्राॅसफर कर लेते है। लिंक को आरोपीगणों के द्वारा एक्सेस किया जाता है।

पुलिस कार्यवाही- सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पष्चात त्वरित कार्यवाही कर तकनीकि एनालिसिस से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर फरियादी को क्रेडिट के केषबैंक पाइण्ट रीडिम करने के नाम पर धोखाधडी करने वाले गिरोह की 03 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है एवं घटना में प्रयुक्त 09 मोबाइल एवं 01 लेपटाॅप को जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाष की जा रही है।

पुलिस टीम- उनि पारस सोनी, आर. 7008 तेजराम सेन, आर. 2175 यतिन चैरे, आर. 2411 धीरेन्द्र यादव, आर. 3250 लवकुष सिंह ।

क्रण्, नाम पता, शिक्षा, जाहिरा व्यवसाय-

1-मोहित शर्मा निवासी हाॅसी हरियाणा हाल जयपुर, एमबीए, फरियादी के क्रेडिट कार्ड के केशबेक पाइण्ट रीडिम करने के लिये मेसेज करना।

2-भागेन्द्र शर्मा निवासी हाॅसी हरियाणा हाल जयपुर, 12 वीं, फरियादी के क्रेडिट कार्ड के केशबेक पाइण्ट रीडिम करने के लिये मेसेज भेजने के लिये डाटा की व्यवस्था करना।

3-राकेश कुमार सैनी निवासी झुनझुनु हाल जयपुर राजस्थान, 12वीं, फरियादी के क्रेडिट कार्ड के केषबेक पाइण्ट रीडिम करने के लिये मेसेज भेजने के लिये तकनीकि सहयोग।

नोटः- सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे ।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img