Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

क्राइम ब्रांच भोपाल का नशे के विरुद्ध अभियान जारी, पांच गांजा तस्कर 44.610 kg गांजे के साथ गिरफ्तार

एक बैटरी रिक्शा, कुल कीमती लगभग 08 लाख रुपये

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है ।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री मुख्तार कुरैशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश पतारसी में लगाया था ।

घटना क्रमांक -01 गणेश नमकीन के पास, खेजड़ा में अंदर जंगल कच्चा रोड थाना छोला मंदिर भोपाल मे एक महिला और एक लड़का के पास सफेद रंग की बोरी में गांजा रखा है जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिये खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे है । जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर उनका नाम पता पूछा तो 01.किरण सौदा पति चंदा लाल सौदा उम्र 60 साल निवासी मस्जिद के बगल में इंदिरा कॉलोनी शाहगंज थाना शाहगंज जिला सीहोर 02. विधि विरुद्ध बालक के पास कुल 15 किलो 310 ग्राम अवैद मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,50,000/- रुपये जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना क्रमांक -02 निर्माणाधीन बैरसिया बस स्टैण्ड गौतमनगर भोपाल मे एक लड़का बैटरी वाला आटो रिक्शा लिये खड़ा है । जिसके आटो रिक्शा में गांजा रखा है जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिये खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है । जिसे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर उसका नाम पता पूछा तो ज्ञात हुआ कि वह विधि विरुद्ध बालक है । संदेही विधि विरुद्ध बालक के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 08 किलो 100 ग्राम कुल कीमती 1,60,000/- रुपये एवं एक बैटरी वाला रिक्शा जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

घटना क्रमांक -03 गरम गड्डा कब्रिसंतान के पास बजरिया थाना स्टेशन बजरिया भोपाल के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखे है जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिये खड़े होकर ग्राहक का इंतजार कर रहे है । जिन्हें हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर उनका नाम पता पूछा तो 01.चेतन मालावत पिता हीरा लाल उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. 20 जयपुर राजस्थान 02.मोनू उर्फ धीरज तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बहोरा थाना विस्वा जिला सीतापुर उ.प्र. हाल पता ग्राम सन्ना डोंगरी थाना करधनी जयपुर राजस्थान । उक्त संदेहियो के पास से कुल 21 किलो 200 ग्राम अवैद मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,50,000/- रुपये जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से असल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

आरोपी की जानकारी-

क्र. थाना/अपराध/धारा आरोपी का नाम पूरा नाम पता जप्त मशरुका

  1. 179/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 01.किरण सौदा पति चंदा लाल सौदा उम्र 60 साल निवासी मस्जिद के बगल में इंदिरा कॉलोनी शाहगंज थाना शाहगंज जिला सीहोर 15 किलो 310 ग्राम गांजा
    1. विधि विरुद्ध बालक
  2. 184/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 03. विधि विरुद्ध बालक 08 किलो 100 ग्राम
    गांजा
    04 185/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 01.चेतन मालावत पिता हीरा लाल उम्र 25 वर्ष निवासी म.न. 20 जयपुर राजस्थान 21 किलो 200 ग्राम गांजा
  3. 02.मोनू उर्फ धीरज तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बहोरा थाना विस्वा जिला सीतापुर उ.प्र. हाल पता ग्राम सन्ना डोंगरी थाना करधनी जयपुर राजस्थान।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img