Thursday, October 29, 2026
20.9 C
Bhopal

जिलाबदर बदमाश को ट्रेनो में चोरी करते जीआरपी भोपाल ने किया गिरफ्तार

सोने,चांदी के आभुषण सहित आठ मोबाईल कुल कीमती चार लाख का मशरुका बरामद
 100 ,केमरो को खंगालते ऐशवाग की गलियो तक पहुंची जीआरपी से अधिक केमरो को देखा ।
 कीमती ट्रेकसूट पहनने से हुई पह्चान। ।
 थाना टीलाजमालपुरा का आदतन अपराधी होने से जिलाबदर है बदमाश ।
 अन्य ट्रेनो से चोरी के विभिन्न कम्पनी के आठ मोबाईल भी बरामद
।

रेल इकाई भोपाल क्षेत्रांतर्गत प्लेटफार्म व चलित ट्रेनों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं पतारसी हेतु विशेष अभियान के तहत् पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री राहुल लोढ़ा के कुशल मार्गदर्शन व श्रीमती बिटटू शर्मा उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जीआरपी भोपाल को बडी सफलता प्राप्त हुइ । घटना दिनांक 06.11.24 को फरियादी नारायन सिरोरिया निवासी बेतुल ट्रेन 12192 श्रीधाम एक्स. के कोच एस/2 पर इटारसी से ग्वालियर अपनी पत्नि के साथ सीट न.70/72 पर यात्रा कर रहे थे दौराने यात्रा रात्री समय होने से बर्थ पर सो रहे थे जिन्होंने अपना सीट पर रखा नीले रंग का ट्रोली बैग जिसके अंदर एक मोबाईल रीयलमी कम्पनी ,एक अंगूठी सोने कि वजनी 5 ग्राम,एक हार सोने का 20 ग्राम,एक सोने का मगलसुत्र 10 ग्राम ,सोने कि कान की झुमकी 13 ग्राम ,पायल चांदी की 500 ग्राम एव्म अन्य इस्तेमाली सामान कुल कीमती दो लाख अस्सी हजार, नींद का फायदा उठाकर कोइ अज्ञात बद्माश ट्रोली बैग चोरी कर ले गया फरियादी द्वारा घटना की रेपोर्ट पर से अप.क्र.1377/24 धारा 305(सी) कायम किया जाकर घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी निरी0 जहीर खान के नेतृत्व मे टीम गटित कर स्टेशन भोपाल एव्म शहर भोपाल के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालना प्रारम्भ किये जिसमे एक संदेही चीन्हित किया जाकर उसका लगातार प्र. आर 285 राजेश शर्मा एव्म प्र.आर.112 अनिल सिंह द्वारा स्टेशन भोपाल से ऐशवाग स्टेडियम बागफ्हर्तफ्जा ,दिलकुशावाग तक 200 केमरो को खंगालते छोटी छोटी गलियो में हुलिये के आधार पर ईलाके में पूछ्ताछ करते संदेही की ट्रेकसूट के आधार पर पह्चान से संदेही रानु उर्फ मशरुर पिता मक़्सूद हुसैन उम्र 27 साल निवासी म.न.135 पुतलीघर भोपाल हाल किराये से बागफ्हर्तफ्जा थाना ऐश्वाग भोपाल को पकडा जिससे पूछ्ताछ पर उक्त घटना करना स्वीकार करने पर एव्म अपने किराये के मकान से चोरी का मशरुका नीले रंग का ट्रोली बैग ,एक अंगूठी सोने कि वजनी 5 ग्राम,एक हार सोने का 20 ग्राम,एक सोने का मगलसुत्र 10 ग्राम ,सोने कि कान की झुमकी 13 ग्राम ,पायल चांदी की 500 ग्राम एव्म अन्य इस्तेमाली सामान कुल कीमती दो लाख सत्तर हजार का मशरुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की एव्म पुछताछ पर जिसके द्वारा भोपाल स्टेशन से अलग अलग ट्रेनो से चोरी किये गये विभिन्न कम्पनी के आठ मोबाईल सहित कुल कीमती लगभग चार लाख का मशरुका बरामद कराया जाकर जिसे विधिवत गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की गई । आरोपी थाना टीलाजमालपुरा का निगरानी होकर जिलाबदर है आरोपी को उपरोक्त प्रकरन में गिरफ्तार किया जाकर थाना टीलाजमालपुरा को सूचित किया सुचना पर थाना टीलाजमालपुरा द्वारा जिला बदर उल्लघन की प्रथम सूचना आरोपी के विरुद्ध दर्ज की गई उक्त सभी मामलो में आरोपी को न्यायालय पेश किया गया ।

तरीका वारदात:- स्टेशन पर खडी ट्रेनो में सोते हुये यात्रियो का बेग एव्म मोबाईल चोरी करना A
आरोपी का नाम पते:- 1.रानु उर्फ मशरुर हुसैन पिता मकसूद हुसैन उम्र 24 साल निवासी म.न. 135 गली न.01 पुतलीघर चौराहा थाना टीलाजमालपुरा जिला भोपाल म.प्र. हाल पता राजा भाई के मकान मे,सोनिया कालोनी बाग फरतअब्जा थाना ऐशबाग भोपाल ।
अपराधियों द्वारा अपराध घटित:- .
क्र अप0क्र0 धारा थाना
1 234/09 धारा 294,323,506,34 भादवि टीलाजमालपुरा
2 64/13 धारा 294,327,506,341,34 भादवि टीलाजमालपुरा
3 34/18 धारा 294,323,506,34 भादवि टीलाजमालपुरा
4 209/18 धारा 13 जुआ एक्ट टीलाजमालपुरा
5 300/19 धारा 13 जुआ एक्ट टीलाजमालपुरा
6 386/20 धारा 13 जुआ एक्ट टीलाजमालपुरा
7 237/21 धारा 379,411 भादवि टीलाजमालपुरा
8 239/21 धारा 379 भादवि टीलाजमालपुरा
9 135/22 धारा 294,323,506,34 भादवि टीलाजमालपुरा
10 204/22 धारा 326,294,452,323,506,,34 भादवि टीलाजमालपुरा
11 581/23 धारा 379 भादवि टीलाजमालपुरा
12 1377/24 धारा 305(सी) बीएनएस जीआरपी भोपाल
सराहनीय भूमिका:- अपराधों की पतारसी में निरी0 जहीर खान, उप निरी श्वेता सोमकुवँर ,प्र आर 112 अनिल सिंह, प्र आर 285 राजेश शर्मा,प्र.आर 287 मक़सूद खान,प्र.आर.142 संजय धाकड आर 602 ब्रजेश कारपेंटर , आर 698 सचिन जाट |

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

जबलपुर: चरगवां पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर की वेन्यू कार से अवैध शराब जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img