Tuesday, November 3, 2026
19.5 C
Bhopal

विदिशा में दिवाली पर गेंदे के फूलों की मांग:80 रुपए किलो तक बिक रहा, कमल के फूल सबसे ज्यादा महंगे

विदिशा में दीपावली पर्व को लेकर फूलों का बाजार सजा है। इस बार बाजार में प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से करीब 30 हजार फूल मंगाए गए है। इस दौरान गेंदे के फूलों की सबसे ज्यादा मांग रही। आज बाजारों में गेंदा के फूल 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिके।

75% फूल बाहर से मंगाया गया

दुकानदारों ने बताया कि दीपावली के मौके पर हर साल फूलों की मांग बढ़ती रहती है। इस साल जिले में गेंदा के फूलों की पैदावार कम हुई है। जिसके कारण दीपावली पर 75% फूल बाहर से आया है। जिसमें रतलाम से पीला गेंदा, नासिक से गुलाब और कलकत्ता से कमल का फूल मंगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सेवंती, जवेरा, डचरोज आदि अलग-अलग वैरायटियों के फूल भी बाहर से मंगाए गए हैं।

कमल के फूल सबसे ज्यादा महंगेदुकानदारों ने बताया कि कलकत्ता का कमल सबसे महंगा यानी प्रति फूल 50 रुपए में बिक रहा है, जबकि स्थानीय कमल का भाव 30 रुपए प्रति नग है। इधर आम के पत्तों के बंदनवार 10 रुपए से लेकर 30 रुपए प्रति नग तक बिक रहे हैं।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img