Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

दहेज को लेकर ससुराल में विवाद, मायके वालों ने पति-ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर के चंदन नगर इलाके में रविवार रात एक 23 वर्षीय नवविवाहिता पायल संदिग्ध हालात में जल गई थी। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पायल के मायके वालों ने उसके पति शंकर पर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शंकर को पकड़कर खुद पुलिस के हवाले किया। फिलहाल आरोपी पति पुलिस हिरासत में है, और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया गया है।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पायल की शादी करीब पांच साल पहले शंकर से हुई थी। उसका एक चार साल का बेटा और पांच महीने की बेटी है। परिजनों ने बताया कि ससुराल में किसी सदस्य के ऑपरेशन के लिए 50 हजार रुपए की जरूरत थी। इसी को लेकर पायल पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जा रहा था।

मायके पक्ष ने बताया कि रुपए न दे पाने पर रविवार को पायल और शंकर के बीच विवाद हुआ। उसी रात पायल गंभीर रूप से जल गई।

थाने पर भी किया था हंगामा

सोमवार दोपहर पायल के मायके पक्ष के लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया। उन्होंने पायल को जलाने के मामले में सिर्फ पति ही नहीं, बल्कि सास, ससुर और देवर पर भी आरोप लगाए।

पुलिस का कहना है कि मामला जांच में है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img