Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा परिणाम बिगड़ने के तनाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की है, जिसके बाद बुधवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

​माता-पिता के काम से लौटने पर चला पता

पुलिस के अनुसार, मोनिका रायकवार (17) के पिता सरकारी कर्मचारी हैं और मां प्राइवेट जॉब करती हैं। मंगलवार को जब दोनों काम पर गए थे, तब मोनिका घर में अकेली थी। शाम को जब माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका पाया। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

​प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच

जांच अधिकारी एएसआई यशवंत सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के शुरुआती बयानों के मुताबिक, मोनिका कक्षा 10वीं का रिजल्ट बिगड़ने के कारण डिप्रेशन में थी। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य पहलुओं और प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img