Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुनगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार देर रात दुपाड़िया चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुण्डाई i10 कार से 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। हालांकि, शातिर तस्कर पुलिस के स्टॉपर को टक्कर मारते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।

फिल्मी अंदाज में हुई वारदात

​मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रिंकू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात करीब 1:50 बजे नाकेबंदी की थी। कार (MP 53 ZA 2075) के चालक ने रुकने के बजाय पुलिस बैरिकेड्स को टक्कर मार दी। पीछा करने पर आरोपी रिंकू कंजर गाड़ी को सिद्धार्थ कॉलोनी के पास छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गया।

बरामदगी और कार्रवाई

  • कुल जप्ती: 7 प्लास्टिक केन (105 लीटर शराब), मोबाइल और दस्तावेज।
  • कुल कीमत: कार समेत करीब 4.80 लाख रुपये
  • धारा: आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज।

​पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में उनि. रामसिंह मीना, प्रआर. मनोज वर्मा और आरक्षक मंजीत मलिक की मुख्य भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img