Sunday, October 4, 2026
22.1 C
Bhopal

कुत्तों ने 18 जगह काटा, 107 टांके आए

ग्वालियर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 साल के एक बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। कुत्तों ने उसके सिर से लेकर पैर तक करीब 18 जगहों पर काटा। सिर को बुरी तरह नोच दिया। सिर पर दांत गड़ा कर खाल निकाल दी। मासूम गिर पड़ा तो गर्दन को जबड़ों में दबोचकर घसीटने लगे। बाद में आसपास के लोगों ने देखा तो उसे छुड़ाया।

डॉक्टरों बच्चे के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर 107 टांके लगाने पड़े। पीड़ित अभी जयारोग्य अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि शहर में 8 दिन में कुत्तों ने 477 लोगों को काटा है। डॉक्टरों का कहना है कि डॉग बाइट की ये अब तक की सबसे भयानक घटना सामने आई है।

बच्चे की आवाज सुनकर आश्रम कर्मचारियों ने बचाया पीड़ित बच्चे का नाम रविकांत है। वह 7 साल का है और पन्ना का रहने वाला है। रविकांत ग्वालियर के गोविंदपुरी स्थित शारदा बाल आश्रम में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार की शाम को वह आश्रम परिसर में ही खेल रहा था। तभी वहां घूम रहे चार से पांच कुत्तों ने उसे घेर लिया। कुत्तों को देख पहले तो बच्चे ने भागने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने उसे दबोच लिया। उसके शरीर पर जगह-जगह दांत गड़ा दिए।

कुत्तों के बीच घिरा मासूम रविकांत जोर-जोर से चीखता रहा, लेकिन जल्द मदद नहीं मिल सकी। जब तक उसकी आवाज सुनकर कोई वहां पहुंचता कुत्ते उसे नोचते रहे। हालांकि बाद में आश्रम के कर्मचारियों ने बच्चे की आवाज सुनकर दौड़ लगाई और कुत्तों को भगाया। आश्रम प्रबंधन बच्चे को जेएएच स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गए।

दो घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन, 107 टांके लगाए गए बच्चे की हालत देखकर डॉक्टरों ने फौरन ऑपरेशन शुरू किया। करीब 2 घंटे से ज्यादा समय तक ऑपरेशन चला। डॉक्टरों को मासूम रविकांत के सिर से पैर तक करीब 18 बड़े घाव के इलाज के लिए 107 टांके लगाने पड़े। बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। वह आईसीयू में भर्ती है

डॉक्टर बोले- डॉग बाइक की ये सबसे भयानक घटना गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने बताया कि शहर में डॉग बाइट की अब तक की ये सबसे भयानक घटना सामने आई है। जहां 7 साल के मासूम पर कुत्तों ने बुरी तरह से हमला किया है। अभी बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img