Wednesday, July 22, 2026
27.2 C
Bhopal

Election Result 2022: काउंटिंग से पहले यूपी में EVM पर हंगामा, पढ़िए अखिलेश के आरोपों पर आयोग का जवाब

Election Result 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए निर्णायक दिन करीब है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में वोटों की गिनती होगी। सभी दलों में सियासी हलचल तेज है। यूपी में जहां समाजवादी पार्टी को ईवीएम की सुरक्षा की चिंता सता रही है, वहीं पंजाब में लड्डू बनाना शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद भी हर दल अपनी जीत का दावा कर रहा है। पांचों राज्यों में 10 मार्च, गुरुवार को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। शुरू में मतपत्र गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम खोली जाएगी।

UP Election Result 2022: जानिए क्यों हंगामा कर रहे सपाई

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मतगणना में धांधली की कोशिश हो रही है। वहीं चुनाव आयोग ने कहा है कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़ी गई ईपीएम प्रशिक्षण के उद्देश्य से भेजी गई थी। इससे पहले एक्जिट पोल के रुझानों से झल्लाए सपाइयों ने वाराणसी में मंगलवार देर रात तक बवाल किया। पहड़िया मंडी से वाहन पर जा रही प्रशिक्षण की ईवीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पकड़ जमकर हंगामा किया। वाहन चालक व एक कर्मी को घंटों अपने कब्जे में रखा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक जोन राम कुमार और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भी आवाज बुलंद कर ईवीएम में धांधली का आरोप लगाया। सपा कार्यकर्ताओं ने गुस्से में मीडिया को भी नहीं बख्शा।

एक्जिट पोल को लेकर भी सपाइयों ने मीडिया को भला-बुरा कहा और एक टीवी चैनल का कैमरा भी तोड़ दिया। इसके साथ ही शहर में चार स्थानों पर भी कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बवाल पर काबू पाने के लिए सीआरपीएफ की तीन कंपनियां मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और एक सपा कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना है। बता दें, सोमवार को प्रो. रामगोपाल यादव ने एक्जिट पोल को “मानीटर्ड” बताकर उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं को सावधानीपूर्वक मतगणना कराने व खास तौर पर पोस्टल बैलट की गणना में सतर्कता का निर्देश दिया था।

फोटो: पंजाब में राजनीतिक दलों ने लड्डू के ऑर्डर दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां AAP की सरकार बन सकती है। कांग्रेस भी दावा ठोंक रही है।

Hot this week

चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का दोषी हनी दुबे पेरोल से फरार, मां वापस लौटी जेल

​गुना साल 2017 के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में आजीवन...

अरेरा हिल्स: नाबालिग से 6 महीने तक रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी फरार

​भोपाल राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में एक दिल...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 552 लीटर अवैध शराब और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी...

देवास: पुलिसकर्मी के बेटे ने मां-बेटे से ठगे 14.50 लाख रुपए, एसपी से शिकायत

​देवास: नौकरी या झांसे के नाम पर नहीं, बल्कि पारिवारिक...

Topics

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 552 लीटर अवैध शराब और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी...

देवास: पुलिसकर्मी के बेटे ने मां-बेटे से ठगे 14.50 लाख रुपए, एसपी से शिकायत

​देवास: नौकरी या झांसे के नाम पर नहीं, बल्कि पारिवारिक...

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 5 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​नर्मदापुरम: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले...

विदिशा: नीमताल चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले

​विदिशा: शहर के व्यस्त नीमताल चौराहे पर सोमवार देर शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img