Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

बाइक से गिरा किसान, ट्रक की चपेट में आया, मौत

बैरसिया इलाके में एक किसान की बाइक स्लिप हो गई। सड़क पर गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने किसान को चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। जबकि हादसा बुधवार देर रात का है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अरूण मिश्रा के मुताबिक खेती-किसानी करने वाला 40 वर्षीय रामलखन दांगी बरखेड़ा बरामद में रहते थे। बुधवार देर रात वह अपनी बाइक से गांव स्थित घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर स्लिप हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। ट्रक का चालक फरार हो गया।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस

अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। जिसकी बॉन बॉडी पीएम के लिए मर्चुरी भेज दी गई। गुरुवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img