Friday, October 2, 2026
26.3 C
Bhopal

इंदौर में दो मंजिला बिल्डिंग में आग, एक की मौत

इंदौर में दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 5 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।

घटना खातीवाला टैंक इलाके में बैराठी कॉलोनी में बुधवार शाम को हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। विधायक मालिनी गौड़ भी मौके पर पहुंची हैं।

जिस शख्स की मौत होना बताया जा रहा है उसका नाम अब्दुल (55) पिता सैफीउद्दीन कादरी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जिस बिल्डिंग में आग लगी है। वहां केमिकल बनाने का काम किया जा रहा था।

जूनी इंदौर टीआई अनिल गुप्ता के मुताबिक –

बिल्डिंग में केमिकल बनाने का काम होता है। आग लगने के बाद यहां कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल लिया है। आग से बिल्डिंग में खड़ी कुछ गाड़ियां भी जल गई है।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण बिल्डिंग में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट को किराए पर लेकर केमिकल बनाने का काम किया जा रहा था। ऊपर के फ्लोर पर बने फ्लैट्स में लोग रहते हैं। आग ग्राउंड फ्लोर पर ही लगी थी। बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर मौजूद 5 लोगों को बाहर निकाला गया है।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img