Friday, July 10, 2026
30.6 C
Bhopal

माता पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग, 5 घायल

इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। राउ पुलिस के अनुसार घटना नयापुरा इलाके में सोमवार शाम की है। यहां विहीप नेता नंदकिशोर जाट की बेटी के माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन था।

बताया जा रहा है कि सभी लोग सीतलामाता मंदिर से लौट रहे थे। इसी दौरान हर्ष फायर के लिए नंदकिशोर जाट ने अपनी 12 बोर की बंदूक मंगवाई। बंदूक देते समय एक 12 वर्षीय नाबालिग के हाथ से गलती से ट्रिगर दब गया, जिससे गोली चल गई। गोली के छर्रे हवा में फैल गए और आसपास खड़े करीब पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार इस्तेमाल की गई बंदूक लाइसेंसी बताई जा रही है।

Hot this week

राजगढ़: सरकारी योजना का लालच देकर की लाखों की ठगी, झांसी से आरोपी गिरफ्तार

​राजगढ़। कालीपीठ पुलिस ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची थी पति की हत्या की साजिश, शव बरामद

​रीवा। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के भगदेवरा निवासी 20...

महादेव सट्टेबाजी ऐप: CBI की बड़ी कार्रवाई, 11 चार्जशीट दाखिल

​नई दिल्ली/भोपाल। देश के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क...

Topics

भोपाल: एथेनॉल टैंकर के केबिन में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img