Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

ग्वालियर सबसे ठंडा, भोपाल में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड

मध्यप्रदेश में नया साल ठंड लेकर आया। पिछले 4 दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेशभर में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां रात में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 7 जिलों को छोड़ दें तो बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है।

ग्वालियर के बाद गुना सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजगढ़ में 6, रतलाम में 6.5, सागर में 7, इंदौर में 7.3, भोपाल-रायसेन में 7.4, नौगांव में 7.5, धार में 7.7, पचमढ़ी, खजुराहो, उज्जैन में 8, उमरिया में 8.3, नरसिंहपुर में 8.4, दमोह, सिवनी में 9, बैतूल, रीवा में 9.5 और जबलपुर में रात का तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। अशोकनगर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक क्लास 5th तक की छुट्‌टी कर दी गई है। गुना में भी 5th क्लास तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों के लिए 5 से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक आज से 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img