Monday, November 23, 2026
26.1 C
Bhopal

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान


पिछले 24 घंटे में एक भी नया मामला सामने नहीं आया, एक्टिव केस की संख्या 5 बची है।
मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना की सौगात
नए साल की सौगात देने टीकमगढ़ सीएम शिवराज जी जा रहे हैं, आज का दिन ऐतिहासिक है, 10 हजार 500 लोगों को भू अधिकार अधिनियम के तहत भू खंड दिया जा रहा है।
धर्मांतरण मामला
सुप्रीम कोर्ट में विषय विचाराधीन है अवैध तरीके से धर्मांतरण ना हो इस पर सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।
कांग्रेस के जातिगत सर्वे पर
कांग्रेस हमेशा से जातिगत राजनीति करती आई है उसका परिणाम कांग्रेस भोग रही है।
पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव पर
वंदे मातरम गीत पश्चिम बंगाल से ही आया था, राम के नाम से उन्हें आपत्ति है, देश प्रेमियों की कमाई से चलने वाली गाड़ी पर यह पथराव है।
नोटबंदी पर कपिल सिब्बल के बयान पर
अपना पक्ष रखते कपिल सिब्बल निर्णय आने के बाद कोर्ट के फैसले पर सवाल खड़े करना ठीक नहीं है।
सागर और बैतूल मामले पर
वह लोग आरोप लगा रहे हैं जिनके खुद के विधायक खुलेआम हथियार लहराते हैं दुष्कर्म के मामले में फरार हैं यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के सरकार बनाने के दावे पर
अयोध्या के महंत ने राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है और भारत जोड़ो यात्रा का उन्होंने समर्थन किया है इस पर मध्य प्रदेश के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि 2023 में मध्य प्रदेश की सरकार बनेगी और 24 में केंद्र में इस पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि इसी को दिवास्वप्न बोलते हैं दिल्ली में कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाया और आने वाले समय में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष नहीं बन पाएगा।
प्रियंका गांधी के बयान पर
खरीदने बेचने की बात प्रियंका गांधी भूली नहीं हैं, पहले उनकी पेंटिंग 2-2 करोड़ में बिक जाती थी, रोबोट वाड्रा जमीन खरीद लेते थे अब यह मोदी जी के आने के बाद हो नहीं पा रहा जिससे वह परेशान हैं।
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर
गोविंद सिंह मेरे मित्र हैं इस उमर में ऐसी सीडी रखे क्यों हैं और देखना भी नहीं चाहिए, भजन करने की उम्र में गजल गाने की कोशिश कर रहे हैं यदि उनके पास सीडी हैं तो सबको दिखाना चाहिए और उनको सार्वजनिक भी करना चाहिए।
भोजपाल मेले में छेड़छाड़ मामले पर
इस तरह का कोई भी मामला हो इसे गंभीरता से लेंगे।

Hot this week

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

सीहोर में युवक की गोली मारकर हत्या करने वाला दोस्त गिरफ्तार, चक्काजाम में भी हुआ था शामिल

सीहोर। इछावर क्षेत्र के भाऊखेड़ी गांव में शनिवार रात...

Topics

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img