Wednesday, April 29, 2026
39.1 C
Bhopal

पति समेत ससुराल वालों ने की मारपीट

शाजापुर के भरड़ हिरपुर टेका गांव की 25 वर्षीय तस्मिया मंसूरी ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। तस्मिया की शादी 15 फरवरी 2021 को मक्सी निवासी शाहरुख खान से हुई थी। उनके पिता सत्तार खान ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। दंपती की ढाई वर्षीय जुड़वां बेटियां अलिमा और अबिहा हैं।

शादी के तीन महीने बाद से ही पति शाहरुख, ससुर बाबू खान, सास जायदा और देवर शहजाद उर्फ मुन्ना ने दहेज की मांग शुरू कर दी। वे तीन लाख रुपए की नकदी और अधिक सामान मांगने लगे। इनकार करने पर पति और सास ने तस्मिया के साथ मारपीट की। पीड़िता के परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया। 2024 में कोर्ट के माध्यम से भी समझाया गया, लेकिन प्रताड़ना जारी रही।

वर्तमान में चार माह की गर्भवती तस्मिया को 29 जून को पति ने दोनों बेटियों के साथ मायके भेज दिया। तस्मिया ने पारिवारिक मामला मानकर पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। पति के न आने और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पिता और चाचा के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img