Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

दो पिकअप से लाखों की 1073 किलो मछली जब्त

सीहोर जिले में भैरुंदा और रेहटी पुलिस ने अवैध मछली परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से कुल 4.83 लाख रुपए मूल्य की मछली और वाहन जब्त किए हैं।

भैरुंदा पुलिस ने अजय श्रीवास्तव (मप्र मत्स्य महासंघ, नर्मदा नगर, खंडवा) की सूचना पर आरोपी दीपक विश्वकर्मा को टीगाली ग्राम नर्मदा घाट से पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक पिकअप वाहन में भरी 800 किलो कतला मछली (मूल्य लगभग 4.15 लाख रुपए) जब्त की गई।

वहीं रेहटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोरी नहर के पास चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा पिकअप को रोका, जिसमें 273 किलो मृत मछली (मूल्य लगभग 33,500 रुपए) अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। आरोपी चालक अयाज खान, निवासी भैरुंदा, से वाहन और मछली जब्त कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने दोनों मामलों में मछली संसोधन अधिनियम 1981 की धारा 5 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img