Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

प्लाट विवाद में युवक को पिस्टल से धमकाया

ग्वालियर में प्लाट में बदमाश ने अपने 3 साथियों के साथ एक युवक से बंदूक की नोक पर मारपीट की है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी स्थित यादव मोहल्ले की है।

जिसकी शिकायत युवक ने थाने पहुंचकर की थी। पुलिस ने शिकायत के बाद तीन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी की तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो रविवार दोपहर को सामने आया है, जबकि घटना 3 जुलाई की है।

प्लाट को लेकर चल रहा है विवाद यादव मोहल्ले निवासी नितेश यादव का प्लाट के विवाद को लेकर आनंद उर्फ बच्चा यादव विवाह चल रहा है, इसी विवाद के चलते 3 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे आनंद उर्फ बच्चा यादव अपने साथी आशीष और छोटू रजक और बाबू कुशवाहा के साथ नितेश यादव के घर के बाहर पहुंचे थे, जहां प्लाट के विवाद को लेकर उनके बीच में मुंह बाद हो गया था मुंह बाद बड़ा तो आनंद यादव ने गाली-गलौज करते हुए अपनी कमर से पिस्टल निकालकर नीतेश यादव के मुंह में ठूसकर उसे धमकाने लगा

जब नितेश ने इसका विरोध किया तो उन तीनों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसे धमकाया कि अगर उसने पुलिस में इसकी शिकायत की तो उसे जान से खत्म कर देंगे, जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी प्रोजेक्ट के आधार पर तीनों बदमाशों के लाभ मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल तीनों बदमाश अपने घर से फरार हो गए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img