Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

पुलिसकर्मी से विवाद करने वाले इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिसकर्मी से विवाद करने वाले इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा और उनके साथी शुक्रवार को क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एडीशनल डीसीपी के सामने माफी मांगी। इस दौरान विवाद में शामिल उनके दो अन्य इन्फ्लुएंसर साथी भी मौजूद थे। इसके बाद सभी को हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के कार्यालय में इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा, आदित्य वैष्णव और उनके साथी पहुंचे। उन्होंने सामूहिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि उनसे गलती हो गई थी। गुस्से में आकर उन्होंने हीरानगर के पुलिसकर्मी से बहस की और बदतमीजी कर बैठे। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें पूरा सहयोग दिया है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

इस पर एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि वे समाज के सामने एक अच्छा चेहरा पेश करते हैं, इसलिए भविष्य में न तो इस तरह का कंटेंट बनाएं और न ही ऐसी गलतियां दोहराएं। सोनू के साथ आए अन्य इन्फ्लुएंसर आदित्य वैष्णव ने भी इस मामले में माफी मांगी।

इसके बाद एडीशनल डीसीपी ने सोनू वर्मा और उसके साथियों को हीरानगर पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए, जहां पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी कर ली।

हेड कांस्टेबल से की थी बदसलूकी, थप्पड़ मारने की दी थी धमकी

सोनू वर्मा और आदित्य वैष्णव ने मंगलवार रात स्कीम नंबर 136 स्थित ‘द जंगल कैफे’ के पास हेड कांस्टेबल गोरख खेम से बदसलूकी की थी। दोनों ने अपना रुतबा दिखाते हुए पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी और उससे माफी मांगने का दबाव भी बनाया था।

हेड कांस्टेबल डायल 112 के पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान सोनू और उसके साथियों ने कार में बैठे एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने से भी रोका। अगले दिन वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सोनू और उसके साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि सोनू वर्मा के खिलाफ लसूड़िया थाने में गांजा पीने का एक मामला पहले से दर्ज है।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img