Monday, November 23, 2026
23.1 C
Bhopal

दो IPS एडीजीपी, दो आईजी, 14 एआईजी बने और 23 IPS को प्रवर श्रेणी वेतनमान

भोपाल। राज्य सरकार ने शुक्रवार को जारी चार अलग-अलग आदेशों में 18 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति और 23 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान दिया है। यह आदेश 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएंगे। सरकार ने 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी विवेक शर्मा और साजिद फरीद शापू को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया है।

गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश में 2005 बैच के आईएएस अधिकारी सुशांत कुमार सक्सेना और डॉ. आशीष को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है। जबकि 13 वर्ष की अर्हकारी सेवा पूरी करने वाले 2010 बैच के 23 आईपीएस अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतमान स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

ये हुए पदोन्नत

इसके अलावा एक अन्य आदेश में 2009 बैच के 14 आईपीएस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (एसपी) से उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर पदोन्नत कर उनको उसी पद पर रखा है। इसमें उप पुलिस उपायुक्त यातयात इंदौर महेश चंद्र जैन को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/ उप पुलिस आयुक्त यातायात नगरीय पुलिस जिला इंदौर और सेनानी 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन सविता सोहाने को उप पुलिस महानरीक्षक/ सेनानी 32वीं वाहिनी, विसबल उज्जैन बनाया गया है। इसके अलावा आईपीएस तरुण नायक, आईपीएस नवनीत भसीन, आईपीएस अमित सिंह, आईपीएस शशिकांत शुक्ला, आईपीएस संतोष सिंह गौर, आईपीएस मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस सुनील कुमार पाण्डे, आईपीएस ओमप्रकाश त्रिपाठी, आईपीएस मोनिका शुक्ला, आईपीएस सुनीश कुमार जैन और आईपीएस अवधेश कुमार गोस्वामी शामिल हंै।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img