Sunday, June 14, 2026
30 C
Bhopal

केजरीवाल की कस्टडी 7 मई तक बढ़ी

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी। इसके पहले केजरीवाल की कस्टडी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, फिर उसके बाद 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई थी। कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल अब लोकसभा चुनाव के दूसरे (26 अप्रैल) और तीसरे (7 मई) फेज की वोटिंग के दौरान भी जेल में रहेंगे।

केजरीवाल के अलावा BRS नेता के. कविता और एक अन्य आरोपी चरनप्रीत की कस्टडी भी 7 मई तक बढ़ा दी गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सुनवाई के दौरान कहा कि के. कविता के केस में एजेंसी 60 दिन में चार्जशीट फाइल करेगी।

ED ने शराब नीति केस में केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया था। 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई, जहां से उन्हें 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजा गया। 1 अप्रैल से वे तिहाड़ जेल में हैं।

इस बीच, तिहाड़ प्रशासन ने बताया कि केजरीवाल को सोमवार शाम इंसुलिन दी गई। अधिकारियों ने कहा कि कम खुराक वाली इंसुलिन की 2 यूनिट दी गईं, क्योंकि सोमवार शाम 7 बजे उनका शुगर लेवल 217 हो गया था। एम्स की टीम ने कहा था कि स्तर 200 पार होने पर उन्हें कम खुराक वाली इंसुलिन दी जा सकती है।

Hot this week

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img