Wednesday, September 23, 2026
25.1 C
Bhopal

कल आएगा दसवीं बारहवीं का रिजल्ट

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट 24 अप्रैल को शाम 4 बजे आएगा। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से लगातार रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है। मध्यप्रदेश में 10वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हुई थीं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल हुए। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से लगातार रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है।

छात्राएं हमेशा अव्वल

बारहवीं की तरह दसवीं में भी पिछले पांच सालों में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर परफॉर्म किया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अनुसार दसवीं साल 2019 में लड़के जहां 59.15 प्रतिशत पास हुए तो लड़कियों की यही संख्या 61.32 रही। वहीं हमेशा की तरह साल 2023 में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 66 से अधिक रहा तो छात्र इस इस साल 60 प्रतिशत से अधिक पास हुए। इस साल कुल रिजल्ट 63.29 रहा था।

एग्जाम के बाद छात्र

एग्जाम के बाद छात्र

मोबाइल ऐप पर भी देखें रिजल्ट

बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download कर सकते हैं। ऐप में Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम मिल जाएगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • MP बोर्ड की वेबसाइट https://mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, https://mpbse.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर 10th और 12th के रिजल्ट के अलग-अलग लिंक मिलेंगे। किसी एक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। जानकारी सब्मिट होते ही स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

एक नजर

  • माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में ​​9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल होंगी।
  • पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
  • भोपाल में दोनों कक्षाओं की परीक्षा 103 केंद्रों पर होगी।
  • एमपी बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 जारी किया है।

Hot this week

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

Topics

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img