Tuesday, September 1, 2026
26.1 C
Bhopal

MP में खरगोन दंगे के बाद आर्थिक बहिष्कार का संकल्प

मध्य प्रदेश के खरगोन में दंगे के बाद लोगों के बीच वैमनस्यता और बढ़ गई है। अब यह शहर से गांव तक जा पहुंची है। जिले के कई गांवों में हिंदू संगठन के सदस्य जनता को सार्वजनिक रूप से एक संकल्प दिला रहे हैं। उन्हें विधर्मियों (गैर हिंदू) की दुकानों से कपड़ा, चप्पल या अन्य कोई भी वस्तु नहीं खरीदने की शपथ दिलवाई जा रही है।

संकल्प लेने के वीडियो हो रहे वायरल

जिले के उबदी, पिपरी और इच्छापुर गांव में इस तरह के आयोजन हो चुके हैं। वहीं, बिस्टान और केली में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। संकल्प लेने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। साथ ही हाट-बाजारों में भी आर्थिक बहिष्कार की बातें सामने आ रही हैं।

यह है संकल्प’

आज से हम संकल्प लेते हैं कि विधर्मियों की दुकानों से कपड़ा, चप्पल या अन्य कोई भी वस्तु नहीं खरीदेंगे, न ही उन्हें अपनी कोई भी वस्तु बेचेंगे। हे महाकाल, हमारे संकल्प को पूरा करने की उपयुक्त शक्ति और मनोवृत्ति प्रदान करें।

Hot this week

अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहरण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

​कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के एक अस्पताल की कैंटीन से...

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

भोपाल में लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, कोलार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नोटिस

​भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को समयावधि (टीएल)...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img