Sunday, October 4, 2026
24.1 C
Bhopal

मध्यप्रदेश में लोकल इलेक्शन में राजनीतिक दिग्गजों की साख दांव पर, करीबी चुनावी मैदान में

पंचायत चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होते, लेकिन मप्र में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पहले चरण के चुनाव में बडे़ नेताओं की पत्नी, बहू, बेटे और भाई-बहन चुनाव लड़ रहे हैं।

मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की बहू टीकमगढ़ से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं। उमा भारती के भतीजे और खरगापुर से ‌BJP विधायक राहुल सिंह लोधी की पत्नी उमिता सिंह ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर 8 से नामांकन दाखिल किया है।

सतना जिले की रैगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे स्व. जुगल किशोर बागरी के बेटे पुष्पराज बागरी ने जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 1 से पर्चा दाखिल किया है। बीते विधानसभा उपचुनाव में पुष्पराज ने बागी होकर पर्चा भरा था, लेकिन BJP नेताओं के आश्वासन पर उन्होंने पर्चा वापस ले लिया था।

मप्र सरकार के वन मंत्री विजय शाह के बेटे दिव्यादित्य शाह ने खंडवा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से नामांकन दाखिल किया है। यह वार्ड हरसूद विधानसभा के आशापुर-खालवा क्षेत्र काे कवर करता है। यह वार्ड ST आरक्षित है।

गुना जिले की चाचौड़ा से भाजपा की विधायक रहीं ममता मीणा और उनके रिटायर IPS पति रघुवीर सिंह मीणा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग वार्डों से नामांकन दाखिल किया है। रघुवीर सिंह मीणा ने गुना जिला पंचायत के वार्ड नंबर 16 और पूर्व विधायक पत्नी ममता मीणा ने वार्ड 14 से नामांकन दाखिल किया है।

Hot this week

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

Topics

कानाफूसी: चांद मियां की नो-जुलूस गारंटी….

मियां भोपाल के पटियों पर आजकल चांद नाम के...

विदिशा: बेतवा नदी के घाटों पर पसरी गंदगी, पानी घटने से बाहर आईं विसर्जित मूर्तियां

​विदिशा: त्योहारों और गणेश विसर्जन के बाद ऐतिहासिक बेतवा नदी...

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img