अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिनेश कौशल द्वारा आज दिनांक 07/06/22 को थाना बैरागढ, कोलार, चूनाभट्टी एवं निशातपुरा का भ्रमण किया गया, जिसमें सायं कालीन गणना में समस्त स्टाफ को मुख्य रूप से समझाईश दी गई कि थाना क्षेत्र में हो रही अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिये रात्री गश्त व दिन मे जो भी अधिकारी कर्मचारी रहे। सतर्कता पूर्वक कार्य करे बाजार व शराब की दुकाने होटल पान की दुकानें समय से बंद करायें जहाँ फ़ालतू जमघट लगा रहता है रात के समय अनावश्यक रूप से थाने मै किसी को नही बिठाया जाएगा। बहुत ही जरूरी हो तो पूरी सुरक्षा वयवस्था के साथ अपराधी को रखेगे। रात के समय सुने इलाको मे गश्त करे देर रात मे घूमने फिरने वालों को अपने घर जाने को कहे खुले मैदान रोड के साईडो में जो शराब पीते है उन पर कार्य वाही करे समय -समय पर क्षेत्र के गुंडे बदमाशो को चेक करे। थाने अपराधों व शिकायतों का निकाल जल्द से जल्द करे अन्दर भी सभी कार्य सही से करे सी एम हेल्प लाइन का निराकरण करे जनता के साथ अच्छा व्यवहार करे कयोकि पुलिस के पास वो व्यक्ति आता जो परेशान होता है उसकी पूरी मदद् करें।इसी तरह थाना निशातपुरा का भ्रमण कर गणना मे स्टॉफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।




