आरोपी थाना कमला नगर भोपाल का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है । • आरोपी के विरुद्ध थाना टीटी नगर, रातीबड़, कमला नगर में लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट,अवैध शस्त्र रखने, अड़ीबाजी के हैं अपराध । • आरोपी कार्यपालक दण्डाधिकारी भोपाल के आदेश से 06 माह के लिये जिला भोपाल एवं निकटस्थ सीमवर्ती जिलों से जिला-बदर किया गया था । भोपाल: दिनांक 07.06.2022- वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के दिशा-निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा अभियान के तहत भोपाल जिले के गुंडे-बदमाश की निगरानी हेतु क्षेत्र भ्रमण पर थे कि दिनांक 07/06/2022 को भ्रमण के दौरान क्षेत्र में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिला-बदर आरोपी पंकज सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 19 साल, निवासी म.न. 337 राहुल नगर थाना कमला नगर भोपाल में घूम रहा है । जिला दण्डाधिकारी भोपाल के आदेश क्रमांक 291/जिम/जिब/2022 दिनांक 10.03.2022 के आदेश के पालन में 06 माह की कालावधि के लिये जिल भोपाल एवं उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सिहोर, राजगढ़, रायसेन एवं होशंगाबाद जिलों की राजस्व सीमाओं के बाहर चले जाने के निष्कासन आदेश का जिला-बदर का आदेश पारित किया गया था, जो उक्त आरोपी दिनांक 07.06.2022 को जिला-बदर आदेश का उल्लंघन कर भोपाल जिले की सीमा में पाया गया जिस पर से थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में अपराध क्रमांक 96/22 धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पंकज सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 19 साल निवासी म.न. 337 राहुल नगर थाना कमला नगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है । *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी एवं आपराधिक रिकार्ड-* पंकज सेन पिता घनश्याम सेन उ म्र 19 साल निवासी म.न. 337 राहुल नगर थाना कमला नगर। क्र अप.क्र धारा थाना 1 51/19 294,323,506 भादवि टी टी नगर 2 362/20 294,341,327,323,506 34 भादवि रातीबड़ 3 695/18 294,323,34,506 भादवि कमला नगर 4 765/19 25 आयुध अधिनियम 1959, 294, 323, 324, 327, 34, 506 भादवि, 3(1)(r), 3(1) (द) अनुसूचति जाति एवं जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) कमला नगर 5 118/20 294,323,34,506 भादवि कमला नगर 6 479/20 188 भादवि कमला नगर 7 543/20 25आयुध अधिनियम 1959, 294, 323,34,452, 506 भादवि 1860 कमला नगर सराहनीय भूमिका – थाना क्राइम ब्रांच के उनि सुबोध गौतम, उनि वीरेन्द्र कुमार, प्र0आर0अर्जुन वर्मा, प्र0आर0 राजू बिहारे, आर0 आशीष हिंडोरिया, आर0 विवेक नामदेव एवं म0आर0 पूजा अग्रवाल की सराहनीय भूमिका रही ।




