Wednesday, August 19, 2026
26.1 C
Bhopal

वन विहार में बड़ी चूक, भागा टाइगर:इन्क्लोजर गेट से निकलकर बारासिंगा के बाड़े में पहुंचा, छांव में सोते मिला

जब टाइगर बाड़े से बाहर निकला, तब वन विहार में करीब 70 टूरिस्ट मौजूद थे। उन्हें तुरंत बाहर किया गया। वहीं, टूरिस्टों की एंट्री बंद कर दी गई। टाइगर की तलाश के लिए चार टीमें बनाई गईं। एक टीम में शामिल वनरक्षक शर्मानंद गैरे को टाइगर बाराहसिंगा के बाड़े किनारे छांव में सोते मिला। टाइगर के बाड़े से यह करीब 500 मीटर दूर है। चूंकि, टाइगर सो रहा था। इसलिए वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता व टीम ने इंतजार किया। जागने के बाद टाइगर को ट्रेंक्यूलाइज कर वापस पिंजरे में पहुंचाया गया।ऐसे बाहर निकला टाइगरसुबह कर्मचारी टाइगर के बाड़े में स्थित वाटर होल की सफाई करने गए थे। इसी दौरान बाड़े के पीछे का इन्क्लोजर गेट खुला रह गया। जिससे टाइगर बाहर निकल गया। जब टाइगर बाड़े में नहीं दिखा तो हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान यह 500 मीटर की दूरी पर ही मिल गया।दोनों गेट बंद किए, एंट्री भी नहीं दीडिप्टी डायरेक्टर डॉ. एके जैन ने बताया, जांच में पता चला कि जू कीपर की गलती से इन्क्लोजर गेट खुला रह गया। इसके चलते टाइगर बाहर निकल गया। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6 महंगे फोन बरामद

भोपाल। जीआरपी भोपाल पुलिस ने ट्रेनों और स्टेशनों पर...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...

Topics

सागा ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन: 10 हजार करोड़ की पोंजी स्कीम का भंडाफोड़, नकदी, सोना और गाड़ियां जब्त

नई दिल्ली/भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में...

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को PG खाली करने की धमकी, CM से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल। राजधानी के गांधी नगर स्थित शांति होम्स कॉलोनी...

भोपाल में लव जिहाद के आरोप में घरौंदा हाइट्स में हिंदू संगठनों की रेड

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के गोपाल नगर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img