Tuesday, August 18, 2026
25.1 C
Bhopal

मंदसौर में 25 लाख की एमडी और डोडाचूरा जब्त

मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 248 ग्राम एमडी ड्रग्स और 20 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।

तीन अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई शहर कोतवाली और भानपुरा थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में की है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार-रविवार की रात दो जगहों पर कार्रवाई की। मनमोहन वाटिका के पास रेवास देवडा रोड से रतलाम के रणायरा निवासी सुरेश गायरी को पकड़ा गया, जबकि गोपाल कृष्ण गोशाला के पास से मंदसौर के बेहपुर निवासी प्रहलाद कुमावत को गिरफ्तार किया गया। दोनों से 10 किलोग्राम डोडाचूरा और 65 ग्राम एमडी बरामद हुई।

रतलाम और झालावाड़ के तस्कर गिरफ्तार

एक अन्य कार्रवाई में रतलाम के रणायरा निवासी जानकीलाल पाटीदार को पकड़ा गया। उसके पास से 153 ग्राम एमडी और 5 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। भानपुरा पुलिस ने लेदी चौराहा से संधारा मेन रोड पर राजस्थान के झालावाड़ जिले के मोयाखेड़ा निवासी अनिल सुतार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 ग्राम एमडी और 5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

Topics

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img