Wednesday, September 23, 2026
30.7 C
Bhopal

मोदी बोले- कांग्रेस राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि देश में आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने राजस्थान के उनियारा (टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा) में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति की रही है। वो दलित-आदिवासियों को मिले आरक्षण को कम करके मुसलमानों को देना चाहती है।

साल 2004 में कांग्रेस ने सबसे पहले आंध्र प्रदेश में SC-ST के आरक्षण में कमी करके मुस्लमानों को रिजर्वेशन देने की कोशिश की गई। ये एक पायलट प्रोजेक्ट था। जिसे बाद में पूरे देश में लागू करने की प्लानिंग थी, लेकिन मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद 2011 में फिर से देश में इसे लागू करने की कोशिश हुई। कांग्रेस ने संविधान की परवाह नहीं की, लेकिन हमने ऐसा नहीं होने दिया। क्या कांग्रेस अब देश की जनता को वादा करेगी कि वो उस आरक्षण को मुसलमानों में नहीं बांटेगी।

मोदी ने कहा कि यदि 2014 के बाद भी कांग्रेस होती तो सरहद पर सैनिकों के सिर काटे जा रहे होते और बम ब्लास्ट हो रहे होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में तो हनुमान चालीसा पढ़ना-सुनना भी गुनाह हो गया है। कर्नाटक में इसीलिए एक युवक को पीटा गया। राजस्थान में जब कांग्रेस की सरकार थी ताे यहां रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा पर ही प्रतिबंध लगाया गया था।

  • कांग्रेस अपने वोट बैंक पॉलिटिक्स के दलदल में में इतनी फंसी हुई है कि उसे बाबा साहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। उन्होंने मेनिफेस्टो में लिखा है आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे।
  • हमारी माता-बहनों के मंगलसूत्र का सर्वे करेंगे। उनके नेता ने कहा कि एक्स-रे​ किया जाएगा। मतलब आपके घर के बाजरे के डिब्बे, दीवार में रखा है तो वे एक्स-रे कर खोजा जाएगा।
  • ये उनके नेता कह रहे हैं। वे कहते हैं जरूरत से ज्यादा हुआ तो कब्जे में ले लेंगे और लोगों को बांट देंगे। आपके दो घर है तो एक्स-रे करेंगे और कहेंगे एक घर सरकार को दे देंगे। क्या ये स्त्री धन या मंगलसूत्र पर हाथ लगा सकते है क्या, पंजे की इतनी ताकत। राजस्थान में ऐसा एक भी पंजा नहीं बचना चाहिए।

Hot this week

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

Topics

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img