Monday, November 23, 2026
23.1 C
Bhopal

MP में महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा कैट

मध्यप्रदेश में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा। हर जिले में महिला विंग बनेगी। सरकार से भी मांग की गई है कि इंडस्ट्रियल एरिया में महिला उद्यमियों के लिए कलस्टर बनाए जाए।

कैट ने हाल ही में भोपाल में महिला उद्यमियों के लिए सम्मेलन भी कर चुका है। इसमें महिलाओं को कारोबार में आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। वहीं, आने वाले समय में दुबई में होने वाले एक्स-पो में भी महिलाओं के बनाए प्रोडक्ट रखे जाएंगे। इसके लिए मप्र, महाराष्ट्र समेत देशभर की 60 महिलाओं का सिलेक्शन किया गया है। अब प्रदेश के जिलों में कलस्टर बनाने और महिला विंग के गठन करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम, मंत्री को लिखा लेटर-आत्मनिर्भर बनाने की कही बात
कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को लेटर लिखा है। जिसमें मांग की है कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला उद्यमी क्लस्टर बनने चाहिए। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की योजना के अनुसार हर उत्पाद की श्रेणी में क्लस्टर का निर्माण करते हैं, जबकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महिला उद्यमी अपना योगदान दे सकें, इसके लिए सभी उत्पादों को मिलाकर महिला उद्यमी क्ल्स्टर का निर्माण कराया जाए। कैट ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर समेत सभी सभी प्रमुख संभागीय मुख्यालय पर इन कलस्टर की रूपरेखा तैयार की है। कैट की महिला विंग द्वारा ऐसे कलस्टर के निर्माण की प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img