Sunday, November 22, 2026
21.1 C
Bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परिवहन कार्यालय में मलाई को लेकर महाभारत


सूत्रों के हवाले से खबर कि पंगु प्रभारी आरटीओ के रहते हुए परिवहन कार्यालय में मलाई को लेकर घमासान मचा हुआ है !
भोपाल परिवहन कार्यालय में अनपा खान एआरटीओ पद पर काफी लंबे समय से पदस्थ हैं ! पंगु प्रभारी आरटीओ ने नियम विरुद्ध केजी पांडे को एआरटीओ संबंधी कार्य करने के लिए मौखिक अनुमति दे दी थी ! जबकि सूत्र यह बताते हैं कि केजी पांडे T.S.I हैं , उनके द्वारा परिवहन कार्यालय में बैठकर एआरटीओ संबंधी कार्य किया जा रहा था जिसको लेकर परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई ! एआरटीओ अनपा खान ने जब यह देखा कि उनके अधिकारों पर नियम विरुद्ध अतिक्रमण किया जा रहा है तो उन्होंने इसका प्रतिकार करते हुए कंप्यूटर शाखा से के जी पांडे द्वारा आदेशित फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया !
वैसे हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि परिवहन कार्यालय भोपाल में विगत 12 वर्षों से पदस्थ पंगु प्रभारी आरटीओ हमेशा से विवादित रहे हैं ! बस अधिग्रहण में करोड़ों का घोटाला,वाहनों के टैक्स में करोड़ों का घोटाला आदि अनेक कारणों से भी वे सुर्ख़ियों में रहे हैं ! पूर्व में भी उन्होंने नियम विरुद्ध एआरटीओ संबंधी कार्य करने के लिए अपने व्यक्ति को मौन स्वीकृति देकर विवाद को जन्म दिया था ! लेकिन मलाई के चक्कर में वह हर स्तर पर अपनी छवि को दरकिनार कर कार्य करते रहे हैं ! अपने रसूख और राजनीतिक प्रभाव के कारण वह लगभग 12 वर्षों से भोपाल परिवहन कार्यालय में पदस्थ हैं जिससे सरकार की छवि निरंतर खराब हो रही है ! इस लड़ाई में जनता की परेशानी चरम पर है !
** परिवहन मंत्री जी एवं वरिष्ठ परिवहन अधिकारियों द्वारा कुछ कंपनियों को पैनिक बटन
( V.L.T ) लगाने के लिए अनुमति प्रदान की है , लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि उन कंपनियों द्वारा सरेआम कालाबाजारी की जा रही है ! अब मंत्री जी को और वरिष्ठ परिवहन अधिकारियों को यह कौन समझाए की कालाबाजारी रोकने का दायित्व उनका है क्योंकि उनके द्वारा ही उन कंपनियों को पैनिक बटन लगाने की अनुमति दी गई है ! इससे भी मजेदार बात यह है कि अभी तक सरकारी सिस्टम चालू नहीं हुआ है , फिर भी फिटनेस के समय शोपीस के रूप में पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है ! उस पर भी तुर्रा यह की इस विषय में प्रमुख परिवहन सचिव द्वारा परिवहन आयुक्त को लिखे गए पत्र को भी नजरअंदाज करने में भी अधिकारियों ने कोई कोर कसर नहीं रखी , है ना कमाल की बात !
परिवहन कार्यालय भोपाल के इस ” सुशासन ” एवं
” सुराज ” को नमन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई !
” जय हो “

Hot this week

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

ऐशबाग जनता क्वार्टर मामले में हाईकोर्ट से राहत नहीं: 599 मकानों पर आज चलेगा बुलडोजर

भोपाल। ऐशबाग स्थित जर्जर हो चुके 600 जनता क्वार्टरों...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

Topics

मेट्रो निर्माण से नाराज कार्यकर्ता ने औकाफ-ए-शाही के प्रभारी पर फेंकी स्याही

भोपाल। राजधानी में मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कब्रिस्तान...

पारिवारिक कलह में उजड़ा परिवार: दो बच्चों को जहर पिलाकर मां ने भी दी जान

भोपाल। ईंटखेड़ी के अरवलिया इलाके में घरेलू विवाद के...

म्यूचुअल फंड निवेश के नाम पर 49.70 लाख की ठगी, पूर्व मैनेजर पर केस दर्ज

ग्वालियर। म्यूचुअल फंड में निवेश कराने का झांसा देकर...

हत्या के मामले में 7 माह से फरार 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कोलार रोड पुलिस ने हत्या के मामले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img