Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

एमपी सराफा एसोसिएशन की भोपाल में हुई बैठक

मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन की प्रादेशिक बैठक भोपाल में हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। कोर कमेटी के सभी सदस्यों में सर्वसम्मिति से कार्यकारिणी को पुन: चुना। मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक झमक भरगट रतलाम, प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ जबलपुर, प्रदेश महासचिव देवीलाल सोनी आगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव गर्ग (गांधी) भोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल वर्मा घुंघरू इंदौर, प्रदेश सहसचिव नरेंद्र रोड़ा विदिशा, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र सोनी उज्जैन का सर्वसम्मति से पुन: चयन किया गया।

पदाधिकारियों का स्वागत किया भोपाल सराफा एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल, सुशील धनवानी, विजय वर्मा, आनंद सोनी, रितेश अग्रवाल, सुमंत सोनी, राजेश सोनी, योगेश सोनी, विनीत सिंघल, विक्रम सोनी सागर, राजकुमार सराफ विदिशा आदि ने पदाधिकारियों का सम्मान किया। वहीं, नवचयनित पदाधिकारियों ने एक सप्ताह में प्रदेश की संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित करने की बात कहीं।

व्यापारियों के लिए सेमिनार होगा

आगामी महीनों में मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रदेश के बड़े शहरों में सराफा व्यापारियों को जागरूक एवं शासन की नीतियों से व्यापारियों को अपडेट करने के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सराफा व्यापार में एमसीएक्स के महत्व को समझाने के लिए नवीन मृदभटकल बाम्बे ने व्यापारियों को समझाइश दी। साथ ही वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी के भाव में हो रही तेजी-मंदी से होने वाले नुकसान को अपने व्यापार को कैसे बचाया जाए एवं अपने व्यापार में मुनाफे को कैसे सुरक्षित रखा जाए, इसके बारे में जानकारी दी गई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img