Saturday, November 14, 2026
16.1 C
Bhopal

रतलाम जेल में संगीत की महफिल: भोपाल के कलाकारों के साथ बंदी रूपेश ने बांधा समां

रतलाम की सर्किल जेल में तनाव और उदासी के बीच एक सुखद और संगीतमय शाम देखने को मिली। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया के विशेष मार्गदर्शन और पहल पर भोपाल से आए एक म्यूजिकल ग्रुप ने जेल परिसर में अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने बंदियों के चेहरों पर मुस्कान ला दी।
इस संगीतमय आयोजन का मुख्य आकर्षण केवल बाहर से आए कलाकार ही नहीं थे, बल्कि जेल में सजा काट रहा एक बंदी भी रहा। कार्यक्रम के दौरान रूपेश नाम के बंदी ने मंच संभाला और देशभक्ति के जज्बे से भरा गीत “भारत का रहने वाला हूँ…” गाकर वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। रूपेश की इस शानदार प्रस्तुति पर जेल अधिकारियों और साथी बंदियों ने जमकर तालियां बजाईं और उसका उत्साह बढ़ाया।
जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं ताकि बंदियों के मानसिक तनाव को कम किया जा सके और उनके अंदर छिपी सकारात्मक प्रतिभाओं को एक मंच मिल सके। भोपाल से आए कलाकारों और बंदी रूपेश की जुगलबंदी ने जेल के माहौल को पूरी तरह से खुशनुमा बना दिया। इस अवसर पर जेल का पूरा स्टाफ और बंदी मौजूद रहे।

Hot this week

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...

साइबर हमले के डर से एमपी के 25 सरकारी विभागों की वेबसाइट बंद, आमजन परेशान

मध्यप्रदेश में सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और तकनीकी लापरवाही...

होटल में नौकरी का झांसा देकर 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क इलाके में एक होटल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img