Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते प्रशासन का आदेश जारी


भोपाल। राजधानी में लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 11 अगस्त को भोपाल जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों पर लागू रहेगा। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए है, जबकि शिक्षकों और कर्मचारियों को अपने निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। हालांकि, जिन क्षेत्रों में बाढ़, जलभराव या रास्ता बंद होने से स्कूल पहुंचना जोखिम भरा है, वहां शिक्षकों को जान जोखिम में डालकर उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों का सत्यापन अलग से कर निराकरण किया जाएगा।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img