लव जिहाद मामले में…
इस पर कार्यवाही हो गई है, लव जिहाद रोकने के लिए हम इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, मैरिज रजिस्टार ब्यूरो और जो पंजीयन की संस्थाएं है इसमें नोटरी भी शामिल है। ये लड़का और लड़की की जानकारी जो 1 महीने पहले आ जाती है तो इसको पुलिस वेरिफिकेशन के लिए पुलिस से बातचीत करनी चाहिए, पुलिस वेरिफिकेशन वाली बात पर विचार करना चाहिए जिससे इस प्रकार की घटनाओं को रोकने में कारगर होगा।
कमलनाथ कार्यकारिणी बनाने को लेकर…
किसी पार्टी में नेता ज्यादा हो जाते है तो ऐसी व्यवस्था बनानी पड़ती है। अभी स्थिति ऐसी हो गई है कांग्रेस की, ऊपर मंच पर भीड़ हो जाती है नीचे कुर्सियां खाली रह जाती है उसको तो बैलेंस करना पड़ेगा
मंत्रियों के कैपिसिटी ट्रेनिंग बिल्डिंग को लेकर बोले…
यह तो अच्छी बात है, बदले हुई परिस्थिति में बदले हुए सोशल मीडिया, बदला हुआ इलेक्ट्रॉनिक संसाधन और उसके लिए मंत्रियों की कार्यकुशलता और नवाचार बाकी के प्रदेशों से हमारे मंत्री साथियों को हमारे यहां से दूसरे साथियों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के नवाचार के लिए तो बहुत अच्छा है
• सिवनी के कांग्रेस विधायक पर बोले…
जो लोग बराबरी नहीं कर पाते हैं वह बदनामी पर उतर आते है ये कांग्रेस की स्थिति पूरे देश में ऐसे ही हो गई और लगातार से बढ़ती जा रही है। पिछले 2 साल के परिणाम देखें, पश्चिम बंगाल में जीरो पर आ गए थे, उत्तर प्रदेश में 2 पर आ गए थे, गुजरात में 77 से 17 पर कांग्रेस जो ये सिमट रही है उसकी हार की हताशा है। उनको दिख रहा है कि मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है, गुजरात और राजस्थान के बाद छत्तीसगढ़ भी साफ होगा।




