Thursday, August 20, 2026
26.1 C
Bhopal

इंजेक्शन लगाकर नर्स ने दी जान:मोबाइल और इंस्टाग्राम चैट से खुला राज

इंदौर में एमवाय अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स ने उस वक्त जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली, जब उसे पता चला कि जिससे वह शादी करना चाहती थी, उसने किसी और लड़की को पसंद कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

चंदन नगर थाना पुलिस के मुताबिक, मृतका मीनाक्षी (27) ई-सेक्टर, राजनगर की रहने वाली थी। वह एमवाय अस्पताल में नर्स थी। 16 जून को उसने खुद को इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि मीनाक्षी और बड़वानी जिले के ठीकरी निवासी पंकज केसरे एक-दूसरे को जानते थे। पंकज को मीनाक्षी के परिवार ने रिश्ता देखकर पसंद किया था, जिसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और वे मिलने भी लगे। लेकिन यह सब घरवालों को पता नहीं था।

मीनाक्षी के मोबाइल और इंस्टाग्राम से मिले मैसेज और कॉल डिटेल्स से पता चला कि वह पंकज को पसंद करती थी। मरने से पहले उसका आखिरी कॉल और वीडियो कॉल भी पंकज से ही हुआ था।

जांच में यह भी सामने आया कि पंकज ने मीनाक्षी को बताया था कि वह अब किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। यह सुनकर मीनाक्षी ने मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शराब छोड़ने को लेकर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र के सेमरा में शराब...

Topics

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर FIR दर्ज

​ग्वालियर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप...

एविएशन में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, एकेडमी संचालक पर केस दर्ज

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img