Friday, October 2, 2026
33.6 C
Bhopal

भोपाल में ‘गांव की सरकार’ के नतीजे आज:जिला पंचायत में कांग्रेस को बढ़त, अध्यक्ष की कुर्सी पर जमा है सकती कब्जा

भोपाल में ‘गांव की सरकार’ के नतीजे आज आएंगे। ओल्ड कैम्पियन स्कूल में सारणीकरण और रिजल्ट घोषित होंगे। इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भी नजर रहेगी। बीजेपी और कांग्रेस नेता इस पर दावा कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की बढ़त होने से उसका दावा मजबूत बताया जा रहा है।

पिछले चुनाव में जिपं अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बड़ा उलटफेर हो चुका है। इस बार भी उलटफेर होने की संभावना है। कुल 10 में से 9 वार्डों की तस्वीर पहले ही साफ हो चुकी है। वार्ड-9 की तस्वीर भी गुरुवार को साफ हो जाएगी। बताया जा रहा है कि चुनाव में छह सदस्य कांग्रेस के जीते है, जबकि बीजेपी के 3 सदस्य जीते।

ये कर रहे दावेदारी
अध्यक्ष की कुर्सी पर वार्ड-10 की सदस्य रश्मि भार्गव की मजबूत दावेदारी हैं। उनके पति अवनीश भार्गव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। वार्ड-6 से रामकुंवर गुर्जर और तीन से बिजिया राजौरिया की दावेदारी भी है। दूसरी ओर बीजेपी सदस्य भी दावेदारी भी पीछे नहीं है। वार्ड-2 से देवकुंवर हाड़ा, वार्ड-5 से इंद्रा मीणा की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।

दोनों जनपदों के सरपंच-सदस्यों को देंगे सर्टिफिकेट
सुबह 10.30 बजे से ओल्ड कैम्पियन स्कूल में हुजूर जनपद क्षेत्र के पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों के मत का सारणीकरण होगा। हुजूर एसडीएम आकाश श्रीवास्तव पंच-सरपंच और जनपद के विजेता सदस्य को प्रमाण पत्र देंगे। बैरसिया में एसडीएम आदित्य जैन इस काम को करेंगे। कलेक्टर अविनाश लवानिया जिला पंचायत के विजेताओं सदस्यों प्रमाण पत्र शुक्रवार को वितरित करेंगे।

Hot this week

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img